त्योहारों के मौके पर यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो बैंक एफडी एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। देश के प्रमुख बैंक इस समय 10 साल तक की अवधि के लिए अधिकतम 9.0 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं।
देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक इस समय 15 लाख रुपये से कम की जमाओं पर 6.50 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है, जबकि 15 लाख से ज्यादा और एक करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर बैंक 7.50 फीसदी लेकर 8.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक भी इसी तरह एक साल से कम की जमाओं पर 7.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक इसी तरह एक साल से ज्यादा और पांच साल तक की जमाओं पर 8.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। जबकि पांच साल से ज्यादा और 10 साल तक की जमाओं पर 8.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स एक साल से कम की जमाओं पर 4 फीसदी से लेकर 8.0 फीसदी तक, एक साल से लेकर तीन साल से कम की जमाओं पर 9.0 फीसदी, जबकि उससे ज्यादा की अवधि पर 9.10 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक की यह ब्याज दर 15 लाख से कम की जमाओं पर है।
निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी एक करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर 3.5 फीसदी से लेकर 8.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। बैंक 91 दिन से लेकर एक साल से कम की जमाओं पर 7.75 फीसदी, जबकि एक साल से लेकर पांच साल की जमाओं पर 8.75 फीसदी ब्याज दे रहा है।
बैंक---अवधि---ब्याज दर (फीसदी)
एसबीआई---91-364 (दिन)---6.50
---1-10(साल)---8.50
पीएनबी---91-364 (दिन)---6.70-7.50
---1 साल---9.0
---(365 दिन) से पांच साल---8.75
---(400 दिन)---9.0
ओबीसी---91-364 दिन---7.50-8.0
---1 साल-3साल से कम---9.0
------3 साल से 10 साल---9.10
एचडीएफसी---(91-364 दिन)---7.20-7.75
---1 साल से 5 साल---8.75
---5 साल से 10 साल---8.25
नोट- एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी की दरें एक करोड़ रुपये से कम, ओबीसी की 15 लाख रुपये से कम की जमाओं के आधार पर हैं।