फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक ने 0.30 फीसदी बढ़ाईं एफडी की दरें

Fri, 05 Apr 2013 08:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने कुछ चुनिंदा सावधि जमाओं के लिए ब्याज दर में 0.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। नई दरें 5 अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं।
विज्ञापन


नई दरों के तहत 18 महीने से ज्यादा और दो वर्ष से कम, दो वर्ष से ज्यादा और 30 महीने से कम, 30 महीने से ज्यादा और तीन वर्ष से कम तथा तीन वर्ष से ज्यादा और पांच वष से कम की सावधि जमाओं पर अब बैंक 9.30 फीसदी ब्याज देगा। अब तक इन सावधि जमाओं पर 9 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा था।

बैंक की ओर से चुनिंदा सावधि जमाओं पर ब्याज दर में बढ़ोतरी का ऐलान ऐसे समय किया गया है, जबकि कई बैंकों ने हाल ही में अपनी जमा दरों में कटौती की है। बैंकों का कहना है कि जमा दरें कम होने की स्थिति में ही वह लोन की ब्याज दरों में कमी करने की स्थिति में होंगे।
विज्ञापन


हालांकि एक्सिस बैंक का कहना है कि जमा दरें बढ़ने से ज्यादा से ज्यादा लोग बैंक में अपना पैसा जमा करेंगे, जिससे उसके पास नकदी बढ़ेगी। हालांकि बैंक ने साथ ही यह भी कहा कि जमा दरों में बढ़ोतरी की यह योजना कुछ समय के लिए ही है।
विज्ञापन


एसबीबीजे ने जमा दरें 1 फीसदी तक घटाईं
स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एवं जयपुर (एसबीबीजे) ने कुछ निश्चित परिपक्वता वाली सावधि जमाओं पर ब्याज दरों में 0.25 से 1 फीसदी तक की कटौती की है।

बैंक के अनुसार, 91 दिन से 179 दिन के जमा पर ब्याज दरें 0.50 फीसदी घटाकर 7.50 फीसदी कर दी गई हैं। जबकि 180 दिन से अधिक व एक साल से कम अवधि की जमा पर ब्याज दर 8.50 फीसदी से घटाकर 7.50 फीसदी कर दी गई है।

इसी तरह, एक साल से अधिक व तीन साल से कम अवधि की जमा पर ब्याज दर पहले के 9 फीसदी के मुकाबले 8.75 फीसदी हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें