फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको लगता है LIC के नाम पर आई है फर्जी कॉल, तो करें ये काम

Sun, 12 Jul 2020 11:25 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलआईसी
विज्ञापन

आम जनता से धोखाधड़ी करना एक आम बात हो गया है, धोखेबाज लोग फर्जी कॉल्स करके ग्राहकों के एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर पैसा लूट रहे हैं। इसी सिलसिले में भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने ग्राहकों को फर्जी कॉल्स को लेकर खास सलाह दी है। 

विज्ञापन


भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने ग्राहकों को बीमा निगम अधिकारी, एजेंट, आईआरडीएआई अधिकारी और ईसीआई के अधिकारियों के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल्स को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां एलआईसी के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतें आ रही हैं। 

कॉल के दौरान बड़ी लॉटरी लगने, बड़े वादों के साथ फर्जी स्कीम के लिए लुभावने ऑर्डर दिए जाते हैं। इस पर एलआईसी ने कहा कि वो अपने ग्राहकों को बोनस की जानकारी फोन करके नहीं देती है। इसके अलावा बीमा निगम कभी भी अपने पॉलिसीधारकों को पॉलिसी बंद करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करती है।
विज्ञापन


अगर फर्जी कॉल हो तो क्या करें?
अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम से कोई कॉल आई है और आपको लगता है कि ये कॉल फर्जी हो सकती है तो सबसे पहले आप एलआईसी की आधिकारिक बेवसाइट www.licindia.in पर जाकर पॉलिसी की जानकारी की पुष्टि करें। इसके अलावा कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।

भारतीय जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों को फर्जी कॉल की आशंका पर सलाह देता है कि अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर उस नंबर को लेकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा ई-मेल के जरिए spuriouscalls@licindia.com पर फर्जी कॉल की जानकारी के साथ ही कॉल की सूचना देना चाहिए।

फर्जी कॉल हो तो क्या ना करें?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें