फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना: पेंशन लेने के लिए जरूरी हुआ 'आधार'

Thu, 26 Dec 2019 06:42 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) के तहत पेंशन पा रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधार जरूरी कर दिया है। इस योजना की घोषणा 2017-18 और 2018-19 के बजट में की गई थी। इसमें लाभार्थियों को 8 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के जरिए इस योजना को लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, इस योजना के लाभार्थियों को अब अनिवार्य रूप से आधार नंबर देना होगा या फिर आधार सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह अधिसूचना 23 दिसंबर को आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी, लाभ एवं सेवा का लक्षित वितरण) अधिनियम 2016 के तहत जारी की गई थी।

अधिसूचना में आगे कहा गया है कि इस योजना का लाभ उठा रहे किसी व्यक्ति के पास अगर आधार नंबर नहीं है या उन्होंने इसके लिए पंजीकरण नहीं किया है तो उन्हें आधार नामांकन के लिए आवेदन करना होगा। 2018-19 के आम बजट में प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये कर दी गई है। मार्च, 2020 तक यह सुविधा उपलब्ध होगी।

बायोमीट्रिक फेल होने पर ऐसे मिलेगा लाभ

अगर खराब बायोमीट्रिक की वजह से आधार प्रमाणीकरण फेल हो जाता है तो वित्त मंत्रालय का वित्तीय विभाग इस बात का इंतजाम करेगा कि संबंधित व्यक्ति को आधार नंबर उपलब्ध कराया जाए। बायोमीट्रिक या समय आधारित ओटीपी संभव नहीं हो पाने की स्थिति में आधार लेटर मान्य होगा। उस लेटर पर स्थिति क्यूआर कोड को स्कैन कर उसे सत्यापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें