फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आएंगे रुपये के प्रतीक वाले 500 के नोट

Thu, 08 Nov 2012 09:10 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही रुपये के प्रतीक वाले 500 रुपये मूल्य के नए नोट जारी करेगा। रिजर्व बैंक ने यहां जारी बयान में बताया कि महात्मा गांधी 2005 श्रृंखला के तहत जारी होने वाले इन नए नोटों पर इन्सेट में ‘ई’ अक्षर अंकित होगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव के हस्ताक्षर से युक्त नए नोट के पार्श्व हिस्से पर मुद्रण वर्ष 2012 भी अंकित होगा।
विज्ञापन


पांच सौ रुपये वाले नए नोट की डिजाइन अन्य मामलों में वर्ष 2005 की महात्मा गांधी श्रृंखला वाले नोटों की तरह ही होगी। हालांकि, नए नोट जारी होने के बाद भी पुराने नोट वैध बने रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें