अनंत नारायण, सीईओ, मिंत्रा
ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी सहायक कंपनी जबोंग का पूरी तरह विलय करेगी। हालांकि, यह अलग ब्रांड के रूप में परिचालन करती रहेगी। मिंत्रा के सीईओ अनंत नारायणन मिंत्रा-जबोंग टीम का नेतृत्व करेंगे। कंपनी ने अपने बयान में यह जानकारी देकर नारायणन के इस्तीफे की अटकलों पर विराम लगा दिया।
कंपनी ने कहा कि मिंत्रा द्वारा जबोंग के अधिग्रहण के बाद से दोनों ब्रांड लगातार अपने प्रमुख कारोबारी कामकाज का एकीकरण कर रहे हैं। प्रक्रियाओं में सामंजस्य बैठा रहे हैं। आने वाले समय में मिंत्रा-जबोंग अपने शेष बचे हुए कामकाज का पूरी तरह एकीकरण करेंगे।
इसमें प्रौद्योगिकी, विपणन, श्रेणी, राजस्व, वित्त और रचनात्मक टीमें शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि कारोबार के रूप में मिंत्रा की स्वतंत्रता को कायम रखा जाएगा। टीम स्वतंत्र रूप से काम करेगी।