सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने केवल अपने आईटी डिपार्टमेंट के लिए 10 बिलियन डॉलर का बजट रखा है। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब वॉलमार्ट 3 अरब डॉलर का निवेश कर फ्लिपकार्ट की 85 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। सॉफ्ट बैंक के पास फ्लिपकार्ट के करीब 22 फीसदी शेयर हैं। वॉलमार्ट 2 अरब डॉलर का कैश निवेश कर फ्लिपकार्ट के मौजूदा शेयर धारकों से 14 अरब डॉलर के शेयर खरीद सकता है।
वॉलमार्ट लागू करेगा अपने स्टोर की पॉलिसी
वॉलमार्ट ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी अपने ब्रिक एंड मोर्टार स्टोर की पॉलिसी को लागू कर सकता है। कंपनी के अभी थोक कैश एंड कैरी स्टोर हैं, जहां पर लोगों को थोक दामों पर सामान मिल जाता है। अगर फ्लिपकार्ट पर भी अब वॉलमार्ट ने अपने इसी मॉडल को लागू कर दिया तो फिर यहां पर काफी सस्ते दामों पर लोग सामान खरीद सकेंगे। इससे अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों और रिटेलर्स पर भी काफी असर पड़ने की संभावना है
5 साल में 50 नए स्टोर खोलेगी
भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को वालमार्ट ने कहा कि वह अपना थोक कैश एंड कैरी कारोबार जारी रखेगी और अगले चार से पांच वर्षों में 50 नए स्टोर खोलेगी।
9 राज्यों में वॉलमार्ट के 21 बेस्ट प्राइस स्टोर
फ्लिपकार्ट के सौदे के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाई गई मीडिया बैठक में वॉलमार्ट इंडिया के प्रेसिडेंट व सीईओ कृष अय्यर ने कहा कि हमारे पास वर्तमान में 21 स्टोर हैं और हमारी योजना अगले चार से पांच साल में 50 नए स्टोर खोलने की है। हमारी योजना सही दिशा में आगे बढ़ रही है।