अगर आपने दिवाली के वक्त अपने लिए कपड़ों से लेकर के जूतों तक की शॉपिंग नहीं की थी, तो घबराने की बात नहीं है। जल्द ही रिटेल सेक्टर में ब्रांडेड कपड़ों को बेचने वाली बड़ी वेबसाइट्स में शुमार आदित्य बिड़ला समूह की abof.com बंद होने वाली है।
इसके मद्देनजर कंपनी ने फिलहाल अपनी साइट पर सेल शुरू कर दी है, जिसके बाद आप 70 फीसदी डिस्काउंट पर कपड़े खरीद सकते हैं।
पढ़ें- बिग बाजार से लेकर प्यूमा, बाटा तक में मिल रही 50% की छूट, जानिए ऑफर के बारे में सबकुछ
कपड़ों के अलावा इन पर है 60 फीसदी डिस्काउंट
कपड़ों के अलावा वेबसाइट पर जूते, पर्स, बेल्ट पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सेल पीरियड में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए खरीददारी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी हालांकि बच्चों के कपड़े नहीं बेचती है, जिससे ऐसे लोगों को निराशा हाथ लगेगी, जो इस कैटेगिरी में खरीददारी करने का प्लान कर रहे थे।