अगर आप कार्ड या पेमेंट बैंक के द्वारा शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अगर सूत्रों की मानें तो कार्ड स्वाइप कर या पेमेंट बैंक जैसे पेटीएम द्वारा शॉपिंग करने पर टैक्स सेविंग की जा सकेगी।
आगामी बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली इस पर मोहर लगा सकते हैं। इस प्रस्ताव को सरकार के पास पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से दिया गया है। पीसीआई कमेटी के सदस्य और सुविधा इंफोसर्व के एमडी परेश राजडे ने आशा जतायी की इस बार के बजट में सरकार डिजिटल ट्राजेंक्शन पर मर्चेंट्स और ग्राहकों को तोहफा देने जा रही है।
ईटी के अनुसार पीसीआई ने पेमेंट बैंक के काम को देश में बढ़ाने और फंड की व्यवस्था करने के लिए सरकार को भेजे प्रस्ताव में टैक्स हॉलीडे की बात कही है।