ऑनलाइन रिटेल स्टोर स्नैपडील ने अपना एक्सक्लूसिव ऑटोमोबाइल प्लेटफार्म स्नैपडील मोटर्स शुरू किया है। कंपनी ने इसके जरिए ग्राहकों को गाड़ियों की ऑनलाइन बुकिंग और वाहन खरीद के लिए 2 दिन में लोन की मंजूरी की सुविधा प्रदान करने की बात कही है।
इसके साथ ही यहां गाड़ियों के टेस्ट ड्राइव की ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। कंपनी ने बताया कि स्नैपडील मोटर्स प्लेटफार्म पर लांचिंग के साथ ही हीरो मोटोकॉर्प और पियाजिओ के वाहन उपलब्ध हैं।
इसके अलावा जल्द ही महिंद्रा, सुजुकी मोटरसाइकिल्स और डटसन की गाड़ियां भी जल्द ही इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई जाएंगी। गाड़ियों की खरीद के लिए कंपनी अपने ग्राहकों को ईजी फाइनेंसिंग के विकल्प और कागजी प्रक्रिया (डाक्यूमेंटेशन) को पूरा करने में भी मदद करेगी।