अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज वैसी ही पटखनी देने की योजना पर काम कर रहा है, जैसे उसने जियो की लॉन्चिंग के बाद टेलिकॉम कंपनियों का किया था। कंपनी अब ई-कॉमर्स के बिजनेस में भी उतरने की तैयारी कर रही है।
2019 तक लॉन्च होगा ई-कॉर्मस वेंचर
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार रिलायंस रिटेल 2019 तक अपने ई-कॉमर्स वेंचर को शुरू कर सकता है। प्लान के मुताबिक रिलायंस उन शहरों में अपने ई-कॉमर्स की सुविधा देगा, जिनकी आबादी 50 हजार से ज्यादा है। ई-कॉमर्स वेंचर के जरिए रिलायंस मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, एफएमसीजी गुड्स, फल-सब्जी सहित अन्य खाने-पीने का सामान बेचेगा।
तीन साल में बनेगा किंग
कंपनी के सूत्रों के अनुसार रिलायंस रिटेल लॉन्च होने के तीन साल बाद यानी 2022 तक ई-कॉमर्स मार्केट का भी लीडर बन जाएगा। अभी देश में अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम मॉल जैसी कंपनियां ई-कॉमर्स सेगमेंट में छायी हुई हैं।