भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वोडाफोन एम-पैसा, फोनपे समेत पांच मोबाइल वॉलेट कंपनियों पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना केंद्रीय बैंक ने नियमों का पालन सही तरीके से नहीं करने पर लगाया है।
आरबीआई ने वोडाफोन एम-पैसा पर 3.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा एक करोड़ रुपये फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली फोनपे, माई मोबाइल पेमेंट लिमिटेड, जीआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पर और पांच लाख रुपये वाई-कैश सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन पर लगाया गया है।
केंद्रीय बैंक ने अलग बयान में कहा है कि उसने अमेरिका की दो कंपनियों पर वेस्टर्न यूनियन फाइनेंशियल सर्विस पर 29 लाख 66 हजार 959 रुपये और मनी ग्राम पेमेंट सिस्टम पर 10 लाख 11 हजार 653 रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक ने कहा है कि जो भी कंपनी उसको द्वारा तय किए गए नियमों का पालन नहीं करेगी, तो उस पर ऐसे ही जुर्माना लगाया जाएगा। बैंक समय-समय पर ऐसी कार्रवाई करता रहेगा।