फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm बैंक दे रहा है कमाई का मौका, बनाएगा एक लाख लोगों को चलता फिरता एटीएम

Tue, 05 Dec 2017 03:34 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
paytm
विज्ञापन
पेटीएम पेमेंट बैंक अब आप लोगों को कमाई करने का मौका देने जा रही है। बैंक देश भर में करीब एक लाख लोगों को चलता फिरता एटीएम (बिजनेस कारेस्पॉडेंट) नियुक्त करेगी। इन लोगों की मदद से लोग अपने पेटीएम बैंक अकाउंट से ऑफलाइन पैसा निकाल और जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


यूपी से होगी शुरुआत
पेटीएम इस तरह के एटीएम की शुरुआत सबसे पहले यूपी से करेगा। इसके लिए दिल्ली एनसीआर के अलावा लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और अलीगढ़ में 3 हजार लोगों को चलता फिरता एटीएम नियुक्त करने जा रही है। बैंक ने अगले तीन साल में करीब 3 हजार करोड़ का निवेश करने जा रही है। 

मिलेंगी ये सुविधाएं
लोगों को इन एटीएम से पैसा निकालने और जमा करने के अलावा सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा भी मिलेगी। बिजनेस कारेस्पॉडेंट उन लोगों को बनाया जाएगा जिनकी पहले से किसी तरह की शॉप है और वो वित्तीय समझ के साथ ही उनकी साख भी मार्केट में अच्छी हो। 
विज्ञापन


हाइपर लोकल मॉडल पर काम करेगा बैंक
पेमेंट बैंक की एमडी रेणु सत्ती ने कहा कि उनका बैंक हाइपर लोकल मॉडल पर काम करेगा। बैंक ऐसे लोगों पर अपना फोकस करेगा, जो छोटे शहरों और गांवों में रहते हैं। ऐसे लोगों को उनके घर के पास ही बैंकिंग की सुविधा मिल जाएगी, इसलिए पहली बार बैंक ने अपनी तरफ से यह प्लान बनाया है। अभी पेटीएम के पास 170 मिलियन से अधिक सेविंग और वॉलेट अकाउंट हैं। 
विज्ञापन

पेटीएम बैंक खाते में कई लाभ

paytm
पेटीएम के संस्थापक एवं प्रमुख विजय शेखर शर्मा ने कहा कि पेटीएम बैंक में खाता खुलवाने पर कई लाभ मिलेंगे। पहला तो इस पर जीरो बैलेंस का खाता फ्री में खुलेगा। इसमें बचत खाते पर चार फीसदी जबकि एफडी पर सात फीसदी का ब्याज मिलेगा। 

बचत खाते से एफडी में या एफडी से बचत खाते में राशि हस्तांतरित करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ग्राहकों को डेबिट कार्ड भी फ्री में मिलेगा। यही नहीं, बैंक के ग्राहक समस्त प्रकार के डिजिटल ट्रांजेक्शन फ्री में कर सकेंगे। 

उल्लेखनीय है कि सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक डिजिटल ट्रांजेक्शन पर भी कुछ न कुछ शुल्क वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर पेटीएम पेमेंट बैंक के 10 करोड़ खाते होंगे और बैंक बेहतर कारोबार करेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें