आज से आप अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने के लिए कंपनियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी प्रमुख कंपनियों ने शुक्रवार से अपनी वेबसाइट पर सर्विस को शुरू कर दिया है। अपने मोबाइल को आधार से लिंक करने के लिए आपको अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप का प्रयोग करना होगा।
अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है या फिर पुराना नंबर ही आधार से लिंक है तो उसको भी आप अपने नए नंबर से लिंक करा सकते हैं।
पुराना मोबाइल नंबर को नए से ऐसे करें अपडेट
इसके लिए सबसे पहले यूआईएडीएआई की वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां पर जाकर के आधार अपडेट के टैब पर क्लिक करना होगा। - इसके बाद आपको आधार के सेल्फ सर्विस पोर्टल पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
इसके बाद आपको अपना आधार नंबर देना है और कैप्चा कोड डालकर ओटीपी मंगाना है।
ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
इसके बाद आपको मोबाइल नंबर अपडेट फील्ड में जाकर के नया मोबाइल नंबर देना होगा।
आपका नया नंबर आधार पर रजिस्टर होकर के वैरिफाई हो जाएगा।