अब आप अपने मनपसंद पिज्जा को फोन और वेबसाइट के अलावा जूतों की मदद से भी ऑर्डर कर सकेंगे। इतना ही नहीं पिज्जा जब आपके पास पहुंच जाएगा तो फिर टीवी भी इसकी मदद से Pause हो जाएगा।
पिज्जा हट ने लॉन्च किया यह यूनिक जूता
विश्व की सबसे बड़ी पिज्जा डिलिवरी कंपनी
पिज्जा हट ने अमेरिका में फिलहाल इस तरह के हाईटेक जूते को लॉन्च किया है। पिज्जा हट पाई टॉप्स के नाम से यह जूता बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए विशेषतौर पर बनाया गया है।
इस जूते पर लगे बटन को ब्लूटूथ से कनेक्ट करने के बाद पिज्जा को ऑर्डर किया जा सकेगा। मार्च मैडनेस को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने इस तरह का जूता तैयार कराया है। फिलहाल यह हाईटेक जूता केवल अमेरिका में ही उपलब्ध है।
केवल 50 जूते बिक्री के लिए
कंपनी ने इस तरह के 50 जोड़ी जूतों की बिक्री के लिए उतारा है। पिज्जा हट के वाइस प्रेसीडेंट मीडिया एंड विज्ञापन डेविड डेनियल ने कहा कि अमेरिका में चल रहे NCAA कॉलेज बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में फैन के बीच पिज्जा काफी लोकप्रिय है और हमारे स्पेशल एडिशन पाई टॉप्स पिज्जा का ऑर्डर और डिलिवरी को काफी सरल बना देगा।