देश में लोगों की संख्या तो बढ़ ही रही है, साथ ही बढ़ रहे हैं रेस्टोरेंट और खाने-पीने की अन्य जगहें। लेकिन इन सबके बावजूद कई बार ऐसा होता है कि आप किसी रेस्टोरेंट में अपने परिवार या दोस्तों के साथ खाना खाने गए हों और आपको बैठने की जगह ही नहीं मिलती है।
अगर आपको भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो अब आपके लिए एक खास विकल्प आ गया है, जिसका इस्तेमाल करके आपको कहीं भी खाना खाने या पार्टी के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
हाल ही में loofre.com नाम की एक वेबसाइट शुरू हुई है, जिससे आप किसी रेस्टोरेंट में जाने से पहले ही वहां की सीट रिजर्व करा सकते हैं। वेबसाइट के नाम का मतलब भी खास है। इसमें lo=(location-स्थान), of=(offer-ऑफर) और re=(reservation-आरक्षण) है।