फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बिजनेसमैन ने किया इशारा, एक दिन बंद हो जाएगी ऑनलाइन शॉपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के समय में बहुत से लोग ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ही सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। और ऐसा हो भी क्यों ना, ऑनलाइन शॉपिंग पर बहुत सारे आकर्षक ऑफर जो मिलते हैं।
विज्ञापन


लेकिन जरा सोचिए कि किसी दिन इंटरनेट पर सजी ये सारी दुकानें बंद हो जाएं तो क्या होगा? आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला का तो कुछ ऐसा ही सोचना है।

कुमार मंगलम बिड़ला ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि आने वाले समय में रिटेल ई-कॉमर्स फेल हो जाएगा। उनका मानना है कि ई-कॉमर्स रिटेल का मॉडल अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्यों हो सकता है ऐसा?

बिड़ला ने कहा कि किसी भी बिजनेस में निवेश करने वाले निवेशकों का आखिरकार अपने निवेश के बदले फायदा कमाने की उम्मीद रहती है। बिना किसी फायदे के कोई निवेशक किसी बिजनेस में कितने दिनों तक निवेश करेगा।

बिड़ला कहते हैं कि ई-कॉमर्स में तेजी से हो रहा निवेश बिना रिटर्न के यूं ही चलता नहीं रहेगा। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि ई-कॉमर्स का ये मॉडल आखिर कितने दिन तक ठीक से चल सकेगा। उन्होंने अपने इंटरव्यू में इसी बात पर जोर दिया कि ई-कॉमर्स का ये मॉडल नहीं चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें