ई-कामर्स साइट से खरीदारी पर कैश बैक का लाभ देने के लिए लाफालाफाडॉटकॉम ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक पेशकश लेकर आई है। लाफालाफा के तहत खरीदारी करने पर ग्राहकों को ई-कामर्स साइट की तरफ से मिलने वाली छूट के अलावा कैश बैक की सुविधा दी गई है।
लाफालाफाडॉटकॉम की संस्थापक योशा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने लाफालाफा नामक एक एंड्रायड ऐप लांच किया है, जिसके माध्यम से ग्राहक, अमेजन, फ्लिपकार्ट, जबोंग जैसी कई ई-कामर्स साइट पर जाकर खरीदारी कर सकते हैं और उसके बदले में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 2-20 फीसदी तक का कैश बैक दिया जाता है।
गुप्ता के मुताबिक फैशन से जुड़े आइटम की खरीदारी पर ग्राहकों को 15-20 फीसदी तक का कैश बैक तो इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की खरीदारी पर 2-5 फीसदी तक का कैश बैक ग्राहकों को दिया जाता है।