कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार की तरफ से पेश किया गया IndiaQR मोड 20 फरवरी से शुरु हो रहा है। IndiaQR एक कॉमन QR कोड है, जिसे सभी अहम कार्ड पेमेंट कंपनियों ने मिलकर तैयार किया है।
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के तहत मास्टरकार्ड, वीजा और अमेरिकन एक्सप्रेस के अलावा नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया रुपेकार्ड को चलाती है। IndiaQR किसी भी ग्राहक को अपने स्मार्टफोन के इस्तेमाल से रीटेल पेमेंट की इजाजत देता है, जिनके पास डेबिट कार्ड है।
यह देशभर में रिटेल मर्चेंट्स प्वाइंट्स पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की सरकार की मुहिम का दूसरा अहम हिस्सा है। इससे पूर्व सरकार ने भीम ऐप के जरिए यूपीआई मोड को शुरू किया था। जिसे देश के सभी बैंक ग्राहक तेजी से अपना रहे हैं।