देश का आम नागरिक जिन श्रेणियों में उत्पादों को इस पोर्टल के माध्यम से खरीद सकेगा उनमें कपड़े, फैशन व ज्वैलरी, आदिवासियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद, बैग, गिफ्ट आइटम, बॉस्केट, जैविक उत्पाद, हैंडलूम उत्पाद, दैनिक उपयोग की वस्तुएं आदि शामिल हैं।
ऑनलाइन खुलेगा पोस्टल बैंक में खाता
इसके साथ ही अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ग्राहकों का खाता ऑनलाइन खुल सकेगा। लोगों को अपना पीपीएफ खाता, आरडी खाता, टीडी खाता खुलवाने के लिए डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारत में कुल 155,015 डाकघर हैं। भारत पोस्ट दुनिया में सबसे व्यापक रूप से वितरित डाक नेटवर्क है।
नहीं होगी धोखाधड़ी
डाक विभाग ने कहा है कि इंडिया पोस्ट के इस नए ई-कॉमर्स पोर्टल पर जो भी सामान उपभोक्ता खरीदेगा, वो चित्र में दिखाए गए सामान जैसा होगा। किसी भी ग्राहक के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं होगी। सामान की डिलिवरी ग्राहकों को स्पीड पोस्ट के जरिए होगी।