फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार से Walmart का हिस्सा हो जाएगी Flipkart , सचिन बंसल कहेंगे कंपनी को अलविदा

Tue, 08 May 2018 12:44 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट बुधवार 9 मई को फिल्पकार्ट को खरीदने की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर में से एक सचिन बंसल कंपनी में अपनी 5.5 हिस्सेदारी को बेच कर इस्तीफा दें देंगे। 

विज्ञापन


दो चरणों में पूरी होगी डील
अंग्रेजी अखबार इकोनोमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट को दो चरणों में खरीदेगा। वॉलमार्ट के प्राइमरी इनवेस्टमेंट से पहले यह सौदा 20-22 अरब डॉलर और उसके बाद 22-24 अरब डॉलर का होगा।

वह फ्लिपकार्ट को खरीदने के बाद इसमें 3-3.5 अरब डॉलर का निवेश कर सकता है। वॉलमार्ट देश में रिटेल बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने किराना स्टोर्स के नेटवर्क का फायदा उठाना चाहता है। कंपनी इसके लिए इन्हें मॉडर्नाइज करेगी और इन स्टोर्स को फ्लिपकार्ट के मार्केटप्लेस मॉडल से जोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी

वॉलमार्ट ने कहा है कि वो इस डील के पूरा हो जाने के बाद 40 हजार लोगों को नौकरी पर रखेगा। फ्लिपकार्ट ने वॉलमार्ट और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के साथ 15 अरब डॉलर की डील को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे वॉलमार्ट और अल्फाबेट को फ्लिपकार्ट के 70 फीसदी हिस्सेदारी मिल जाएगी। डील के तहत कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 20 अरब डॉलर तय किया गया है।

वॉलमार्ट की होगी बादशाहत
इस डील के बाद भारत में वॉलमार्ट की बादशाहत स्थापित हो सकती है। कंपनी की ऑनलाइन मार्केट में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने लंबे समय से अमेजन के खिलाफ संघर्ष किया है। वालमार्ट को पता है कि अमेरिका और चीन के बाद भारत उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। अमेजन ने हाल के दिनों में भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें