लैक्मे, नीविया और ब्रांड्स पर कंपनी 70 फीसदी की छूट देगी। वहीं होम और फर्नीचर कैटेगिरी के प्रॉडक्ट्स पर कंपनी 80 फीसदी की छूट देगी। सेल के दौरान मोबाइल असेसरिज के प्रॉडक्ट 99 रुपये से शुरू होंगे।
ऐसे मिलेगा 15 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट
अगर उपभोक्ता एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 10% तत्काल छूट मिलेगी, वहीं अगर ग्राहक फोनपे ऐप से पेमेंट करते हैं तो 15% कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट प्राइस क्रैश ऑवर नाम के ऑफर्स भी देगा, जिसमें सीमित समय के लिए कुछ चुनिंदा सामानों पर बेहतरीन डील दी जाएगी।
ग्राहकों को उस तय समय के अंदर ही शॉपिंग करनी होगी। फ्लिपकार्ट स्पेशल कॉम्बो ऑफर उपभोक्ताओं के लिए पेश करेगा। जहां एक प्रोडेक्ट खरीदने पर 10 प्रतिशत और 2 प्रोडेक्ट खरीदने में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।