ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज के दौरान न केवल सामान खरीदने पर बल्कि हवाई टिकट बुक कराने पर 10 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। पहली बार किसी ई-कॉमर्स कंपनी ने फेस्टिव सीजन के दौरान हवाई किराये में कमी की है।
ऐसे मिलेगी छूट
हवाई यात्रियों को छूट का लाभ लेने के लिए फ्लिपकार्ट की वेबसाइट या फिर ऐप से बुकिंग करनी होगी। हालांकि इस ऑफर में केवल घरेलू उड़ानों पर सफर करने वाले यात्रियों को ही लाभ मिलेगा। कंपनी हवाई टिकट के अलावा बस और होटल की बुकिंग करने पर भी यह छूट दे रही है।
ऐसे मिलेगी छूट
शून्य से 5 हजार रुपये खर्च करते हैं, तो आपको 400 रुपये की छूट मिलेगी। 5001 से 10 हजार खर्च करने पर 800 रुपये, 10,001 से 15,000 रुपये पर 1400 रुपये, 15,001-25,000 के खर्च पर 2200, 25,001-50,000 पर 5 हजार और 50 हजार से ज्यादा की बुकिंग पर 10 हजार रुपये की छूट हर हाल में मिलेगी।
हालांकि इस ऑफर का फायदा लेने के लिए कंपनी ने कुछ नियम और शर्ते को तैयार किया है, जिसका पालन सभी ग्राहकों को करना होगा। इन नियम व शर्तों को आप कंपनी के ऐप और अन्य प्लेटफॉर्म पर पढ़ सकते हैं।