फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अक्टूबर से हो जाएं तैयार, फ्लिपकार्ट-अमेजन पर शुरू होने जा रही है सेल

Tue, 25 Sep 2018 11:57 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी फेस्टिव सीजन के लिए देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही अपनी फेस्टिवल सेल को शुरू करने का ऐलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट जहां 10 अक्टूबर से अपनी पांच दिन की सेल शुरू करेगा, वहीं अमेजन ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इस सेल में लोगों को कई उत्पादों पर अच्छी छूट मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल

देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में शुमार फ्लिपकार्ट 10 अक्टूबर से अपनी बिग बिलियन डेज सेल को शुरू करेगा। यह सेल 14 अक्टूबर तक चलेगी। ग्राहकों को इस दौरान फैशन, होम अप्लायंसेज, फर्नीचर, किताबें, स्मार्ट डिवाइसेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर बंपर छूट मिलेगी। कंपनी ने कहा कि फैशन, होम फर्नीचर, अप्लायंसेज, खिलौनों, किताबों, ब्यूटी पर 10 अक्टूबर से सेल की शुरुआत होगी। इसके बाद 11 अक्टूबर से मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर सेल लगेगी और 12 से 14 अक्टूबर तक सभी तरह की श्रेणी पर छूट दी जाएगी।

अमेजन ने की एसबीआई के साथ साझेदारी

अमेजन ने अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ साझेदारी की है। अगर ग्राहक सामान खरीदने के बाद एसबीआई के डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड से भुगतान करता है तो फिर उसे कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक अमेजन पे पर ईएमआई सुविधा का लाभ लेते हुए 60 हजार रुपये तक का सामान नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें