फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो गीगाफाइबर के लिए करना होगा कम से कम 3 महीने का इंतजार, रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी होगी देरी

Tue, 28 Aug 2018 01:00 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस जियो गीगाफाइबर के लिए अगर आपने रजिस्ट्रेशन करा लिया है तो अभी कम से कम तीन महीने का इंतजार आपको करना पड़ेगा। गीगाफाइबर के लिए लोग अब इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके घर या फिर ऑफिस में इसको लगाया जाएगा, क्योंकि उनको उम्मीद थी जियो इसका इंस्टालेशन जल्द शुरू कर देगी। 

विज्ञापन


इस वजह से होगी देरी

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक गीगाफाइबर को प्रत्येक रजिस्ट्रेशन पर कनेक्शन देने के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। कंपनी अभी रजिस्ट्रेशन करने वाले ग्राहकों का सर्वे कर रही है कि क्या वाकई में वो गीगाफाइबर की सेवाएं चाहते हैं या फिर नहीं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी एक ही पैकेज में लोगों को टीवी कनेक्शन, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन फोन की सुविधा देगी। 

इसलिए मांग रही है आपसे जानकारी

रिलायंस जियो फिलहाल लोगों से खुद की और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के अलावा सोसाइटी, आरडब्लूए आदि में भी कनेक्शन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रही है। इससे वो यह पता लगा रही है कि किस एरिया में उसकी नई सेवा को लेने के लिए लोगों में कितनी उत्सुकता है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन कराने से नहीं बन जाएंगे ग्राहक

अगर आपको लगता है कि रजिस्ट्रेशन कराने से ही केवल आप गीगाफाइबर के संभावित ग्राहक बन जाएंगे तो ऐसा नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी आपसे आगे कनेक्शन लगाने के लिए पूछे ही नहीं। क्योंकि वो इस रजिस्ट्रेशन को केवल एक सर्वे मान रही है, जिसका कनेक्शन लेने से कोई लेना देना ही नहीं है। 

विज्ञापन

मिलेंगे 600 एचडी चैनल्स

फोन के तार से ही लोगों को एचडी क्वालिटी में 600 से अधिक चैनल्स देखने को मिलेंगे। इन चैनल्स को देखने के लिए आपको रिलांयस द्वारा उपलब्ध कराए गए सेट टॉप बॉक्स से जोड़कर के उठाया जा सकेगा। 

500 से लेकर 1500 तक का मासिक प्लान

कंपनी ने ग्राहकों के लिए 5 प्लान लांच किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये और अधिकतम 1500 रुपये होगी। सभी प्लान में डीटीएच कनेक्शन के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। हालांकि चैनल्स की संख्या में कमी या फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
 
प्लान    अवधि     डाटा (जीबी)    स्पीड (एमबीपीएस)
500      30 दिन      300                    50
750      30 दिन      450                    50
999      30 दिन      600                  100
1299    30 दिन      750                  100
1500    30 दिन      900                  150

इस गीगा टीवी को लगवाने के लिए आपको भी पैसे खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन वो पैसा कनेक्शन कटवाने पर वापस मिल जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक नए कनेक्शन धारक को भी तीन महीने के लिए कई सारी सुविधाएं कंपनी की तरफ से दी जाएगी। 

इसलिए खर्च करना होगा पहले

रिलायंस जियो गीगाफाइबर और गीगा टीवी का कनेक्शन लेने वालों को एक राउटर और सेट टॉप बॉक्स लिया जाएगा। इसकी सिक्योरिटी के तौर पर कंपनी 4500 रुपये  देना होगा जो बाद में रिफंड कर दिया जाएगा। 

तीन महीने के लिए सब कुछ फ्री

फिलहाल 90 दिनों के लिए 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी जिसमें हर महीने में 100 जीबी तक डाटा खर्च कर सकेंगे। इसका इंस्टालेशन फ्री है, लेकिन 4,500 रुपये सिक्योरिटी मनी देना होगा जो बाद में रिफंड कर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें