यूआईडीएआई ने कहा है कि लोगों को डिटेल्स अपडेट कराने के लिए 25 रुपये फीस और 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। इससे पहले आधार डिटेल्स अपडेट कराने पर किसी तरह का जीएसटी नहीं लगता था। डेमोग्राफिक डिटेल्स में नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, जेंडर और ईमेल अपडेशन शामिल होगा।
कार्ड का प्रिंट निकालने के लिए खर्च होंगे 20 रुपये
यूआईडीएआई ने कहा है कि कार्ड का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट आउट चार्ज 10 रुपये है, वहीं कलर प्रिंट आउट निकालने के लिए 20 रुपये खर्च करने होंगे। इससे पहले आधार का सेंटर पर जाकर किसी भी तरह का अपडेशन कराना फ्री था, लेकिन कई प्राइवेट सेंटर लोगों से चार्ज वसूल रहे थे। अब यूएडीएआई ने साफ-साफ बता दिया है कि किन सर्विस पर चार्ज लगेगा और किन पर नहीं।
न करें ज्यादा का भुगतान
यूआईडीएआई ने लोगों को आगाह भी किया है कि तय चार्ज से ज्यादा का भुगतान न किया जाए। वहीं अगर कोई सेंटर पर आपसे फ्री आधार सर्विसेज पर शुल्क ले या फिर चार्ज वाली सेवाओं पर तय रेट से ज्यादा मांगे तो 1947 पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। या फिर help@uidai.gov.in पर मेल भी किया जा सकता हैं।