अमेजन फिलहाल स्पेंसर्स से बातचीत कर रहा है। इसके देश के 30 शहरों में करीब 128 स्टोर हैं। इनमें 58 बड़े स्टोर, हाइपर मार्केट और सुपर मार्केट शामिल हैं। कंपनी की पिछले वित्त वर्ष में करीब 2091 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी और उसे 30 करोड़ का नुकसान भी उठाना पड़ा था। फिलहाल कंपनी अगले चार सालों में 40 हाइपर मार्केट खोलने की योजना पर काम कर रही है।
वॉलमार्ट के हैं कैश एंड कैरी स्टोर
अमेजन को सबसे बड़ी टक्कर इस सेगमेंट में वॉलमार्ट, रिलायंस रिटेल और अलीबाबा से मिलने वाली है। वॉलमार्ट के पूरे देश में पहले से ही कैश एंड कैरी स्टोर मौजूद हैं। इसके अलावा कंपनी ने फ्लिपकार्ट में भी 76 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। वहीं चीन की कंपनी अलीबाबा ने पेटीएम और बिग बॉस्केट में बहुत बड़ा निवेश कर रखा है। अलीबाबा फिलहाल रिलायंस और टाटा से अपनी इस सेगमेंट में साझेदारी करने के लिए बातचीत कर रही है।
इसलिए करना चाहती है निवेश
अमेजन इस निवेश के जरिए अपने मुनाफे को बढ़ाना चाहती है। इसके साथ ही वो अपने ग्रोसरी बिजनेस को भी बढ़ाना चाहती है, जिसके लिए अभी विदेशी कंपनियां सीधे तौर पर फूड रिटेल बिजनेस में निवेश नहीं कर सकती हैं। कंपनी को अपना ग्रोसरी बिजनेस बढ़ाने के लिए केवल भारत में तैयार खाद्य उत्पादों को बेचने की अनुमति होगी।