पेटीएम मॉल पर टीवी, फ्रिज से लेकर के कपड़ों, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि पर छूट मिल रही है। कंपनी टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की खरीद पर 20 हजार रुपये का कैशबैक दे रही है। वहीं मोबाइल पर 13500 कैशबैक और 25 हजार तक का एक्सचेंज दे रही है। वहीं कपड़ों पर 80 फीसदी छूट और 70 फीसदी कैशबैक मिल रहा है
फ्लिपकार्ट पर ये है ऑफर
फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान कंपनी अपने नए 50-इंच और 55-इंच 4के यूएचडी टीवी पर ऑफर दे रही है. सेल के दौरान कंपनी के स्मार्ट टीवी मॉडलों की शुरुआत 12,499 रुपये से होगी. वहीं नॉन-स्मार्ट टीवी मॉडलों की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये होगी.
नो कॉस्ट ईएमआई
अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम पर ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल रहा है। इन कंपनियों पर क्रेडिट स्कोर के आधार पर कम से कम 30 हजार रुपये और अधिकतम 60 हजार तक का सामान खरीद सकते हैं। इसके लिए कंपनियों के ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर आपको इसके लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा।