फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 बिलियन डॉलर के पार हुई अमेजॉन के संस्थापक की संपत्ति, बने इतिहास के सबसे अमीर शख्स

Tue, 17 Jul 2018 11:07 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व की नामी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजॉस वर्तमान इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इनकी संपत्ति 150 बिलियन डॉलर के पार हो गई है। जेफ बेजॉस 15 से अधिक कंपनियों के मालिक हैं। 
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग ने जारी की लिस्ट
ब्लूमबर्ग ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि इस दौड़ में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पीछे हो गए हैं। गेट्स की कुल संपत्ति 95.5 बिलियन डॉलर है। इसके बाद नंबर तीन पर वारेन बफे हैं, जिनकी संपत्ति 83 बिलियन डॉलर है।

अमेजॉन में केवल 16 फीसदी हिस्सेदारी
जेफ की अमेजॉन में कुल हिस्सेदारी 16 फीसदी है। इसके अलावा उनके पास एक अखबार, रॉकेट कंपनी, कूपन  और ग्रोसरी की वेबसाइट भी है। 
Trending Videos

रोजाना की कमाई 430 करोड़ के पार

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने अपने कैरियर की शुरुआत किताब बेचने से की थी। फिलहाल वो पिछले एक साल से रोजाना 430 करोड़ रुपये कमा रहे हैं।  आज हम बताने जा रहे 5 बातें जो उनके बिजनेस और अन्य पहलूओं पर नजर डालती हैं। 

सबसे पहले बेचना शुरू किया था ऑनलाइन किताबें बेचना
जेफ ने अपना कैरियर ऑनलाइन किताबें बेचने से शुरू किया था। सबसे पहले उन्होंने इसके लिए जहां पर ऑफिस बनाया वो एक कार गैराज था, जहां से उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिला। 

इस अखबार के मालिक भी है जेफ बेजोस
जेफ बेजोस टेक बेस्ड कंपनी के अलावा पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं। वो दुनिया के प्रसिद्ध अखबारों में से एक वाशिंगटन पोस्ट के मालिक भी हैं। यह दुनिया के उन पहले अखबारों में था जिसने सबसे पहले अपना मोबाइल ऐप और वेबसाइट लांच की थी। 
विज्ञापन

फिल्म में की थी एक्टिंग

Jeff Bezos
स्टार ट्रेक फिल्मों के जेफ बेजोस बहुत बड़े फैन हैं, क्योंकि फिल्म उनके शौक के अनुसार है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में जेफ ने एक्टिंग भी की है। जेफ ने फिल्म के अंदर छोटा सा रोल अदा किया है। 

पुराने म्यूजियम खरीदने का है शौक
जेफ को पुराने म्यूजियम खरीदने का काफी शौक है। इस साल उन्होंने वाशिंगटन डीसी में एक पुराना टेक्सटाइल म्यूजियम खरीदने  के लिए 23 मिलियन डॉलर खर्च किए। यह म्यूजियम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और इवांका ट्रंप के घर के काफी  नजदीक है। 

स्पेस में बनाना चाहते हैं होटल और शहर
जेफ बेजोस का सपना है कि वो अंतरिक्ष में शहर और होटल बनाए। इसके अलावा उनकी इच्छा वहीं पर अम्यूजमेंट पार्क बनाने की है। उनका एक सपना यह भी है कि वो स्पेस का एक चक्कर लगाकर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें