हालांकि अमेजॉन ने इस तरह की किसी भी डील की संभावना को खारिज किया है, जबकि फ्लिपकार्ट की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है। बिजनेस न्यूजपेपर मिंट के मुताबिक फ्लिपकार्ट की डील वॉलमार्ट के साथ होने की ज्यादा संभावना है। मीडिया खबरों के मुताबिक, फ्लिपकार्ट में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए वॉलमार्ट उससे बातचीत कर रही है।
21 अरब डॉलर की कंपनी है फ्लिपकार्ट
अगर वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट से डील हो जाती है तो इससे अमेजन के खिलाफ वह अधिक ताकत के साथ मुकाबला कर पाएगी, क्योंकि पिछले काफी समय से दोनों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इसे अमेजन के लिए इसलिए भी चुनौती माना जा सकता है क्योंकि अमेजन भारत में आक्रामक तरीके से विस्तार कर रही है।
कंपनी ने यहां 5 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। फ्लिपकार्ट में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदेगी। इस डील की कुल वैल्यू 21 बिलियन डॉलर की आंकी जा रही है।