फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को मिलेगी राहत, 15-20 दिनों में घटेंगी प्याज-टमाटर की कीमतें

Tue, 05 Dec 2017 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नई फसल के उतरने से अगले 15-20 दिनों में खुदरा बाजार में प्याज और टमाटर की कीमतें घटने का अनुमान है। यह बात कृषि सचिव एसके पटनायक ने कही। इन दोनों चीजों की महंगाई एक तात्कालिक समस्या है और स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी। राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजारों में फिलहाल प्याज और टमाटर की कीमतें 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही हैं।
विज्ञापन


प्याज की बढ़ती कीमतों पर बोले पासवान-मुझे नहीं पता कैसे कम होंगे दाम

अन्य प्रमुख शहरों में भी कीमतें इसी तरह से ऊपर चल रही हैं। पटनायक ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में गिरावट दिखाई देगी। प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में प्याज की बुवाई अच्छी हुई है। बाजार में आवक शुरू होते ही कीमतें घट जाएंगी। अगले 15-20 दिनों में कीमतें वाजिब स्तर पर आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि टमाटर की नई फसल की बुवाई भी हो चुकी है और जल्द ही उसकी तोड़ाई होगी। आवक बढ़ने से थोक और खुदरा बाजारों में कीमतें घट जाएंगी।

प्याज-टमाटर की कीमतों के बढ़ने से दिल्ली ही नहीं बाकी राज्यों के लोग भी परेशान थे। मेरठ, वाराणसी, शिमला, झांसी, रोहतक समेत लगभग सभी जगहों से दाम बढ़ने की खबर सामने आ रही थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं पता कैसे कम होंगे दाम: नहीं पता कैसे कम होंगे दाम

ram vilas paswan - फोटो : Getty Images
बढ़ते दामों को लेकर सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कब और कितने वक्त में प्याज-टमाटर की कीमतें कम होंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इसके लिए पूरी ताकत का प्रयोग कर रही है। पासवान ने कहा था कि इसके लिए केंद्र और राज्यों दोनों को मिलकर के उपाय करने होंगे। उन्होंने महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों को तत्काल कदम उठाने के लिए बोला भी था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें