फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मार्च को देश भर में नहीं मिलेगी ओला-उबर की टैक्सी, ड्राइवर्स ने की हड़ताल की घोषणा

Thu, 15 Mar 2018 03:15 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ola
विज्ञापन

ऐप द्वारा टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियां ओला और उबर के ड्राइवर्स ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। अगले सोमवार 19 मार्च को कैब चालक ऐसा करेंगे जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


सभी सेवाओं पर पड़ेगा असर
ओला- उबर चालकों के हड़ताल पर रहने से इन दोनों कंपनियों की सभी सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। इसके चलते आम लोगों को ऑफिस, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य जरूरी कामों के लिए आना-जाना मुश्किल हो सकता है।

कैब चालकों का कहना है कि वो सोमवार को अपने डिवाइस को सुबह से बंद रखेंगे। इस दौरान केवल कंपनी द्वारा चलाई जा रही कैब ही लोगों को उपलब्ध होगी, जिनकी संख्या काफी कम है।
विज्ञापन


इन शहरों में पड़ेगा असर
जिन शहरों में इस हड़ताल का सर्वाधिक असर पड़ेगा उनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बंगलूरू, गुड़गांव, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद सहित अन्य शहर शामिल हैं। इन शहरों में ज्यादातर लोग ऑफिस आने-जाने के लिए इन कंपनियों की कैब का प्रयोग करते हैं। ड्राइवर्स का कहना है कि वो सोमवार को ओला-उबर के ऑफिस के बाहर परिवार के साथ प्रदर्शन भी करेंगे। 

इस वजह से होगी हड़ताल
ड्राइवर्स का कहना है कि उनकी आमदनी में लगातार कमी हो रही है। इन कंपनियों की ड्राइवर्स यूनियन की प्रमुख मांग है कि पहले की तरह उनको कम से कम 1.25 लाख रुपये का व्यापार मिले। दूसरा, कंपनी अपने द्वारा चलाई जा रहीं कैब को बंद करें।

तीसरा, उन ड्राइवर्स को दुबारा से रखा जाए जिनको कस्टमर्स ने कम रेटिंग दी है। चौथा, गाड़ी की कॉस्ट के अनुसार किराये का निर्धारण किया जाए और पांचवा, कम किराये पर बुकिंग को बंद किया जाए। 

इतने शहरों में है सर्विस
ओला जहां देश के 110 शहरों में अपनी सर्विस देती है, वहीं उबर 25 शहरों में मौजूद है। ओला से रोजाना करीब 20 लाख लोग सफर करते हैं। 10 लाख लोग उबर की टैक्सी से अपना रोजाना का सफर पूरा करते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें