फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा, कोल्डड्रिंक्स पर बढ़ेगा जीएसटी, सिगरेट-शराब पर अतिरिक्त सेस लगाने की सरकार ने की तैयारी

Wed, 20 Sep 2017 10:37 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
burger - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
आपके मनपंसद पिज्जा, बर्गर, समोसा, कोल्डड्रिंक और सिगरेट-शराब जल्द ही महंगे होने वाले हैं। केंद्र सरकार इनको इसलिए महंगा करने जा रही है, क्योंकि इन पदार्थों के ज्यादा सेवन करने से होने वाली बीमारियों पर सबसे अधिक खर्चा होता। 
विज्ञापन


इससे बचने के लिए केंद्र सरकार ने मल्टी मिनिस्ट्री प्लान तैयार किया है। केंद्र सरकार का मकसद लोगों की सेहत को सुधारने का है, लेकिन इसके लिए जो प्रावधान तय किए गए हैं, उनसे ऐसे लोगों की जेब पर भी सबसे ज्यादा असर पड़ेगा जो इनका सेवन करते हैं।

पढ़ें- शराब के साथ भूलकर भी न खाएं मूंगफली और काजू, पड़ जाएंगे लेने के देने

सीएनबीसी टीवी 18 के अनुसार, योजना के अनुसार वित्त मंत्रालय को हाई फैट और शुगर वाले आइटम पर जीएसटी बढ़ाने और अधिक सेस लगाने के लिए कहा है। जल्द ही ऐसी वस्तुओं पर केंद्र सरकार जीएसटी की दर को बढ़ाकर के 28 फीसदी और अतिरिक्त सेस लगाने की घोषणा कर सकती है। 
विज्ञापन


स्कूल-कालेज-यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगा समोसा, पैटीज
अब स्कूल कालेज की कैंटीन में समोसा और पैटीज नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार ने एचआरडी मिनिस्ट्री से कहा है कि वो जल्द ही पूरे देश के हरेक स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटी की कैंटीन और इनके आसपास 500 मीटर की परिधि में आने वाली की दुकानों पर समोसा सहित अन्य जंक फूड के बनाने और बेचने पर रोक लगाए। 

तंबाकू और शराब पर बढ़ेगी इंपोर्ट ड्यूटी
सरकार का प्लान है कि वो तंबाकू और शराब पर जल्द ही इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा देगी।  वाणिज्य मंत्रालय को जंक फूड, तंबाकू और शराब पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के अलावा स्पेशल इकनॉमिक जोन की सुविधा को रोकने पर जोर देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें