यदि आप भी सिलेब्रिटीज की तरह लग्जरी गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जर्मनी स्पोर्ट कार कंपनी पोर्श और मर्सिडीज-बेन्ज ने अपनी पोर्टफोलियो में नए मॉडल जोड़े हैं। इनकी कीमत फुल-फीचर वाले मॉडल से आधी रखी गई है। टाटा मोटर भी इसी तरह की पहल कर सकती है।
हालांकि, इन गाड़ियों में कुछ तरह की कमियां रहेंगी और ये पूरी तरह फुल परफॉर्मेंस नहीं दे पाएंगी। मगर कंपनियों का मानना है कि भारतीय सड़कों के हिसाब से यह गाड़ियां सफल साबित होंगी।
पिछले 6 महीने में पोर्श ने मैकेन आर4, 718 बॉक्स्टर और 718 केमैन को 2 लीटर के इंजन के साथ लॉन्च किया है। इन गाड़ियों को कीमत 3 लीटर इंजन वाली गाड़ियों से 20 से 25 फीसदी कम है। इंजन हलका होने के कारण इनपर इंपोर्ट टैक्स 120 फीसदी ही लगता है। इससे पहले 170 फीसदी इंपोर्ट टैक्स लगता था।