फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Driving License Apply: बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया

Wed, 13 Jan 2021 01:05 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई - फोटो : File
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पहले की तुलना में आसान हो गया है। इन राज्यों में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब ज्यादा समय का इंतजार नहीं करना होगा। अब आवेदन कहीं से भी ऑनलाइन प्रिंट ले सकता है। बिहार में यह सुविधा पटना समेत राज्य के सभी जिलों के परिवहन कार्यालयों में शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ राज्यों ने अब लर्निंग लाइसेंस के लिए शुल्क जमा करने की व्यवस्था में बदलाव किया है। मध्यप्रदेश ने भी लर्निंग लाइसेंस में बड़ा बदलाव किया है। अगर आपका लाइसेंस दूसरे शहर का है लेकिन आपके पास मौजूदा शहर में रहने का एड्रेस प्रुफ है तो वहां आप परमानेंट लाइसेंस बनवा सकते हैं।

बिहार में लर्निंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक होते ही आपको 740 रुपये का भुगतान करना होगा। स्लॉट बुक करते ही लर्निंग लाइसेंस जांच परीक्षा के लिए अपनी सुविधा के अनुसार आपको डेट मिल जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने फैसला किया है कि अब वो लर्निंग लाइसेंस और गाड़ियों के पंजीयन जैसे नियमों में बदलाव को लागू करेंगे। 
विज्ञापन






बिहार परिवहन विभाग के मुताबिक, राज्य में सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही लिए जा रहे हैं। ऑफलाइन व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। जिला परिवहन कार्यलयों में ऑनलाइन परीक्षा हो रही है। 10 मिनट की परीक्षा में 10 सवाल पूछे जाते हैं, इनमें से छह सही जवाब होने चाहिए। 

लेकिन अब आवेदकों लर्निग लाइसेंस के सर्टिफिकेट के लिए आरटीओ में इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि ये सर्टिफिकेट आपके मेल पर आ जाता है जिसे आप ऑनलाइन प्रिंट करा सकते हैं। दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चार और आरटीओ को खोले जाने पर विचार किया जा रहा है। 

दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि दिल्ली में अभी तक 13 आरटीओ काम कर रहे हैं, जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों का पंजीकरण और परिचालक लाइसेंस आदि जारी करने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें