फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST के लिए सरकार ने बनाया वॉर रूम, आज रात 11 बजे होगी मेगा रिहर्सल

Wed, 28 Jun 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
GST
विज्ञापन
जीएसटी को लागू करने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 1 जुलाई से ये पूरे देशभर में लागू हो जाएगा। इसे लागू करने में किसी तरह की परेशानी खड़ी न हो इसके लिए सरकार आज रात लगभग 11 बजे एक 'मेगा रिहर्सल' करेगी। वित्तमंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ मंत्री रिहर्सल पर नजर रखेंगे।  
विज्ञापन


वहीं, 30 जून की रात को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित होगा जिसें पीएम मोदी संबोधित करेंगे जिसमें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा भी मौजूद होंगे।

लेकिन विपक्ष ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की स्थिति साफ नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, विपक्ष कल तक इस पर अपनी राय स्पष्ट करेगा।

वहीं, वित्र मंत्रालय ने एक वॉर रूम भी बनाया है जिसमें सरकारी अधिकारी जीएसटी की समस्याओं से जुड़ी गुत्थी को सुलझाते नजर आएंगे साथ ही ये अनेक फोन लाइनों, कंप्यूटरों और तकनीक में कुशल युवा अधिकारियों से लैस होगा। 
विज्ञापन


सीबीईसी प्रमुख वनजा एन सरना ने मंगलवार को कहा कि मंत्रालय ने एक जीएसटी फीडबैक और एक्शन रूम स्थापित किया है, जो केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों की किसी भी जिज्ञासा का समाधान करने के लिए एक रिसोर्स केंद्र के तौर पर काम करेगा। यह इकाई सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक काम करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें