वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) देशभर में 1 जुलाई से लागू होने जा रहा है। जीएसटी पर उठने वाले सवालों का जवाब देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्र अरुण जेटली ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जीएसटी की सबसे बड़ा खासियत है कि अब सारे टैक्स खत्म हो जाएंगे और देशभर में सिर्फ एक ही टैक्स लगेगा।
जेटली के मुताबिक अलग-अलग राज्यों के अपने नियम होने की वजह से लोगों को टैक्स के नाम पर खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इससे शोषण, हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकेगी। खास बात है कि हर सामान की कीमत देशभर में एक ही होगी।
जेटली ने कहा कि जीएसटी के लागू होते ही नौकरियों में से किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। जुलाई के बाद पूरे देश में 1 लाख नई नौकरियां निकलेगीं, जिससे नौकरीपेशा लोगों को काफी लाभ होगा। एक साल की हर तिमाही में 50 हजार नई नौकरियां मार्किट में निकलेंगी।
75 लाख के कारोबारियों पर 2 फीसदी टैक्स लगेगा। जेटली ने कहा कि GST से छोटे व्यापारियों को फायदा होगा। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में 75 लाख की आय पर 2 फीसदी टैक्स लगेगा, वहीं छोटे कारोबारियों के 20 लाख के टर्नओवर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
किसानों की कर्ज माफी पर आरबीआई इकोनॉमी के लिहाज से बात कर रहा है। उधार से सरकारें नहीं चलती है। इससे राज्य का विकास नहीं होगा और आर्थिक रुप से राज्यों पर बुरा असर पड़ेगा। गरीब किसानों का कर्ज माफ करने की बड़े व्यापारियों के कर्ज से तुलना करना भी गलत है। किसान का कर्ज कुछ लाख रुपये का होता है, जबकि बड़े कारोबारी हजारों करोड़ रुपये लेकर के भाग गए हैं। सरकार बड़े बकाएदारों से कर्ज वसूलने के लिए काफी कठोर कार्रवाई कर रही है।