फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से आर्थिक विकास की गति हुई धीमी: मनमोहन सिंह

Tue, 06 Jun 2017 10:28 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश का विकास धीमा पड़ा है जिसका मुख्य कारण नोटबंदी है और अर्थव्यवस्था केवल सार्वजनिक व्यय के इंजन पर चल रही है। उन्होंने स्थिति विशेषकर रोजगार सृजन पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर गहरी चिंता जताई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी नोटबंदी की असफलता और देश के आर्थिक विकास दर प्रभावित होने पर चर्चा की।
विज्ञापन


पूर्व पीएम सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अपने संबोधन में आर्थिक विकास में आई गिरावट पर चिंता जताई जो गत तिमाही के जीडीपी आंकड़ों में झलक रही है। सोनिया गांधी के आवास पर हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मनमोहन ने कहा, ‘भारत के गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2016-17 के जीडीपी आंकड़े कुछ दिन पहले जारी किए गए। 

नवंबर 2016 में की गई नोटबंदी घोषणा के कारण भारत के आर्थिक विकास में भारी गिरावट आई है।’ उन्होंने कहा, ‘आर्थिक गतिविधियों को बताने वाला वास्तविक उप माप सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में भारी और निरंतर कमी आई है। निजी क्षेत्र का निवेश ध्वस्त हो गया है तथा अर्थव्यवस्था एकमात्र सार्वजनिक व्यय के इंजन पर चल रही है। उद्योगों का जीवीए जो मार्च 2016 में 10.7 प्रतिशत था वह मार्च 2017 में घटकर 3.8 प्रतिशत रह गया। इसमें करीब सात प्रतिशत की गिरावट आई।’ पूर्व प्रधानमंत्री ने रोजगार सृजन को सबसे चिंताजनक पहलू बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें