फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी रसोई गैस : ऐसे पाएं 50 रुपये की छूट, आईओसी ने बताया बचत का तरीका

Fri, 05 Mar 2021 06:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महंगी रसोई गैस सभी की परेशानी की वजह बन गई है। ऐसे में आप बुकिंग व भुगतान में थोड़ी समझदारी दिखाएं तो 50 रुपये कम में सिलिंडर पा सकते हैं। आईओसी ने ट्वीट कर इसका तरीका बताया है। 
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर - फोटो : demo pice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा कीमतों से देशवासी परेशान हैं। रसोई गैस के दाम भी दो माह में 125 रुपये बढ़ चुके हैं। दिल्ली में बिना सबसिडी वाला रसोई गैस सिलिंडर अब 819 रुपये का हो गया है, लेकिन थोड़ी समझदारी दिखाकर आप 50 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। इसके लिए आईओसी ने तरीका बताया है।

विज्ञापन


इस तरह मिलेगा आपको फायदा
यदि आप आईओसी का रसोई गैस या एलपीजी सिलिंडर बुक करते हैं तो 50 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं, सिर्फ बुकिंग व भुगतान अमेजन पे से करना होगा। ऐसा करते ही आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह जानकारी देश की अग्रणी तेल व गैस कंपनी आईओसी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। 

बुकिंग और पेमेंट का तरीका 
अमेजन पे से कैशबैक लेने के लिए 1 मार्च से 1 अप्रैल 2021 के बीच आपको सिलिंडर की बुकिंग करनी होगी। यह छूट अमेजन से पहली बार सिलिंडर बुकिंग करने पर ही मिलेगी। 50 रुपये का कैशबैक तभी मिलेगा जब आप अमेजन पे यूपीआई के जरिए भुगतान करेंगे। भुगतान के तीन दिन में 50 रुपये का कैशबैक आपके अमेजन पे वॉलेट में आ जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें