लियान ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फुटवियर ब्रांड रेड चीफ का प्रमोशन वीडियो इन दिनों घर-घर में सुर्खियों में है। फिल्म उरी के अभिनेता विकी कौशल इस वीडियो में रेड चीफ के साथ नजर आ रहे हैं। ‘खेल गए चीफ’ ब्रांड कैंपेन का ये वीडियो महज चंद दिनों के भीतर देश के करोड़ों लोगों तक प्रसिद्ध हो चुका है।
हाल ही में विकी कौशल ने कंपनी के साथ बतौर ब्रांड एंबेसडर ज्वाइन किया है। लियान ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मनोज ज्ञानचंदानी ने बृहस्पतिवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि हाल ही में विकी कौशल को ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है। मार्केटिंग कैंपेन ‘खेल गए चीफ’ का प्रसारण मीडिया में किया जा रहा है और काफी अच्छा फीडबैक मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कैंपेन से ब्रांड को काफी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए फेमिली कलेक्शन लेकर आ रही है, जिसमें स्कूली बच्चों से लेकर महिलाओं तक के लिए उत्पादों का कलेक्शन होगा। उन्होंने बताया कि मेट्रो शहरों से होते हुए कंपनी की पहुंच अब छोटे शहरों तक भी हो चुकी है। जल्द ही कंपनी दक्षिण भारत के राज्यों में भी तेजी से आगे बढ़ेगी। इस समय रेड चीफ के तीन हजार से अधिक मल्टीब्रांड आउटलेट्स और 170 से अधिक एक्सक्लूसिव स्टोर के माध्यम से देश भर में उपलब्ध है।
इनके अलावा ई कॉमर्स मार्केट को देखते हुए कंपनी वहां भी अपने ग्राहकों तक पहुंच बना चुकी है। एमडी मनोज ज्ञानचंदानी बताते हैं कि फिल्म उरी के रूप में अभिनेता विकी कौशल के कला और व्यक्तित्व को भारतीय लोगों ने काफी सराहा है। हाल ही में विकी कौशल को राष्ट्रीय अवार्ड भी मिला है। चूंकि रेड चीफ ब्रांड प्योर लेदर, मजबूर, पूरी दमखम रखने वाला और आत्मविश्वास से भरपूर स्टाइल का दूसरा नाम है। इसलिए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर विकी कौशल को चुना गया।
उन्होंने कहा कि 20 से 50 वर्ष तक की आयु के लोगों में रेड चीफ की एक अलग ही पहचान है। भारतीय उपभोक्ता अत्यधिक मूल्य के प्रति संवेदनशील हैं और बेस्ट प्राइस में सर्वोत्तम गुणवत्ता चाहते हैं, लेकिन कई ब्रांड इसका लाभ उठाने के लिए क्वालिटी से समझौता करने की गलती करते हैं, जबकि वे कस्टमर केंद्रित ब्रांड होने के नाते, गुणवत्ता को सबसे जरूरी मानते हैं। यही वजह है कि उनकी कंपनी सर्वोत्तम गुणवत्ता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सपने देखो और उनको जीने की हिम्मत रखो
मनोज ज्ञानचंदानी युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सपने देखो, उनको जीने की हिम्मत रखो और उन्हें पाने के लिए आगे बढ़कर अपने अंदर के हीरो को जागरूक रखो। उन्होंने बताया कि रेड चीफ ब्रांड को आने वाले दिनों में सभी राज्यों में अपनी उपलब्ध्ता के साथ विकास के अगले स्तर तक ले जाना है, जिसमें युवाओं की ओर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे।