फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे: पहली तिमाही 11 फीसदी बढ़ी हायरिंग, आईटी में 61 फीसदी तेजी

Tue, 03 Aug 2021 06:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • जॉब पोर्टल इनडीड का सर्वे, बीपीओ-वित्तीय सेवाओं में 48 फीसदी उछाल
  • नौ शहरों के 1,200 कंपनियों में किया गया सर्वे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर से जहां अधिकतर कारोबारी गतिविधियों पर गहरा असर दिखा, वहीं आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्र ने रोजगार के भरपूर मौके दिए। जॉब पोर्टल इनडीड ने सोमवार को जारी एक सर्वे में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में हायरिंग गतिविधियों में 11 फीसदी तेजी आई। 

विज्ञापन


सर्वे के अनुसार, सबसे ज्यादा 61 फीसदी उछाल आईटी क्षेत्र में दिखा। इसके अलावा बीपीओ में 47 फीसदी और वित्तीय सेवा क्षेत्र में 48 फीसदी हायरिंग बढ़ी है। इनडीड इंडिया के बिक्री प्रमुख शशि कुमार ने बताया कि नौ शहरों के 1,200 कंपनियों में किए सर्वे से पता चलता है कि भारतीय श्रम बाजार महामारी के दबाव में भी आत्मनिर्भर दिखा।

हालांकि, पुराने कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और पदोन्नति का लाभ नहीं मिला। सर्वे में शामिल 76 फीसदी कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें कोरोनाकाल में कंपनी की ओर से किसी तरह की मदद नहीं मिली। वहीं, 70 फीसदी ने वेतन वृद्धि नहीं होने की बात कही, जबकि सिर्फ 11 फीसदी कर्मचारियों को ही बढ़ोतरी का लाभ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें