महंगाई दर पिछले सात महीने के उच्च स्तर पर जा सकती है। अक्टूबर महीने के लिए महंगाई दर में बढ़ोतरी की आशंका की जा रही है, क्योंकि सब्जियों के दाम सबसे ज्यादा थे। कई राज्यों में बारिश के चलते फसल खराब हो गई थी, जिसके चलते देश भर में प्याज-टमाटर सहित अन्य सब्जियों के भाव अपने उच्चतम स्तर पर चले गए थे।
महंगाई दर के बढ़ने से नहीं मिलेगा यह फायदा
रायटर्स द्वारा किए गए एक पोल के मुताबिक, अगर रिटेल और खुदरा महंगाई दर में तेजी रहती है तो फिर रिजर्व बैंक भी दिसंबर में अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा में ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है। महंगाई दर का डाटा 13 नवंबर को जारी किया जाएगा।
पढ़ें- नोटबंदीः रिजर्व बैंक ने बताया फायदे का सौदा, महंगाई घटी, जाली करेंसी पकड़ने में मिली 2.5 गुना सफलता
इस बार इतनी हो सकती है महंगाई दर
इकोनॉमिक एक्सपर्ट के मुताबिक इस बार महंगाई दर 3.46 फीसदी तक जा सकती है, जो कि मार्च के बाद सबसे ज्यादा होगी। इसमें पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट भी एक बड़ा कारण बनेंगे। कच्चे तेल के चलते अभी इनके दाम लगातार बढ़ते रहेंगे और हाल-फिलहाल इसमें किसी तरह का कोई फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है।