फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो के विमान छह नए रूटों पर रोजाना भरेंगे उड़ान, स्पाइसजेट 8 नई उड़ान सेवा करेगी शुरू

Sat, 04 Jan 2020 02:52 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिगो विमान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

किफायती एयरलाइन इंडिगो ने अगले दो महीने में छह नए रूट पर रोजाना उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। ये सभी रूट केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने की योजना ‘उड़ान’ के तहत हैं। इंडिगो ने जिन रूट पर सेवा शुरू का एलान किया है, वो हैं प्रयागराज-गोरखपुर, एजल-अगरतला और वाराणसी-भुवनेश्वर। इन रूटों पर रोजाना दोनों ओर से सेवा मिलेगी। उड़ान योजना के तहत वंचित और नए एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें चुनिंदा विमानन कंपनी को वित्तीय प्रोत्साहन देती हैं। 

विज्ञापन


विमानन कंपनियों को यात्री भाड़े को कम रखना पड़ता है, ताकि आम लोग हवाई यात्रा कर सकें। इंडिगो ने इन रूटों के अलावा कोलकाता-गोरखपुर, गोरखपुर-कोलकाता, कोलकाता-पटना, पटना-कोलकाता, एजल-गुवाहाटी, गुवाहाटी-कोलकाता, वाराणसी-गुवाहाटी और गुवाहाटी-वाराणसी सेवा शुरू करने का एलान किया है।

स्पाइसजेट भी 8 नई उड़ान सेवा शुरू करेगी
स्पाइसजेट ने भी शुक्रवार को आठ नए रूटों पर उड़ान शुरू करने की घोषणा की, जिसमें अगले महीने शुरू होने वाली अहमदाबाद-जेद्दा की फ्लाइट भी शामिल है। विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, नई उड़ानों से देश के दक्षिण-पश्चिमी राज्यों का संपर्क मजबूत होगा। नई उड़ानों के लिए 189 सीटों वाले बोइंग 737, 90 सीटों वाले जेट बॉम्बार्डियर क्यू400 विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


स्पाइसजेट पहली घरेलू विमानन कंपनी है, जिसने अहमदाबाद से सऊदी अरब के जेद्दा को सीधे जोड़ने का काम किया है। कंपनी का कहना है कि 20 फरवरी से नई फ्लाइट के शुरू होने से अहमदाबाद के अंतरराष्ट्रीय संपर्क को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें