हालांकि अगस्त से पहले डीजीसीए ने आदेश देते हुए कहा था, कि 16 से 20 किलो तक सामान ले जाने पर 500 रुपये चार्ज ले सकती हैं। 20 किलो के बाद कंपनियां अपनी तरफ से रेट लागू कर सकती हैं। केवल एयर इंडिया से सफर करने वाले यात्रियों को 25 किलो तक का सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति है।
30 मई को लागू किया था यह नियम
जेट फ्यूल के बढ़ते दामों का बोझ यात्रियों से वसूलने की घोषणा करने वाली इंडिगो पहली घरेलू एयरलाइंस है, लेकिन अब अन्य एयरलाइंस के भी ये कदम उठाने की संभावना बढ़ गई है।
एटीएफ के दाम घटे तो घटेगा सरचार्ज
इंडिगो की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार, एक सस्ती एयरलाइंस होने के कारण सरचार्ज वसूलना अनिवार्य हो गया है। यदि तेल के दामों में और तेजी आई तो सरचार्ज फिर बढ़ाया जा सकता है, लेकिन तेल के दाम सुधरने के साथ ही इसे हटा लिया जाएगा।
कंपनी के चीफ कामर्शियल ऑफिसर संजय कुमार ने कहा, पिछले एक दशक में भारत में हवाई टिकट के दाम लगभग 50 प्रतिशत सस्ते हुए हैं। ऐसे में हमें विश्वास है कि फ्यूल सरचार्ज की ये छोटी सी बढ़ोतरी हमारे टिकट की मांग पर कोई बुरा प्रभाव नहीं डालेगी।