फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में भी दिखाया अपना दम, एयरलाइंस कंपनियों ने लगाई ऊंची छलांग

Mon, 14 Aug 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
आजादी के वक्त 1947 में देश के पास कहने को अपनी एक भी सरकारी एयरलाइंस कंपनी नहीं थी। जो थी वो केवल प्राइवेट थी, लेकिन उनके पास ज्यादा बेड़े नहीं थे। लेकिन इसके बावजूद इन 70 सालों में एविएशन सेक्टर में इतना विकास हुआ कि अब आसामान में देशी भारतीय कंपनियों ने अपना डंका बजा दिया है। फिलहाल 13 कंपनियां हैं, जो नियमित तरीके से अपनी उड़ान देश और विदेश में भर रही हैं। 
विज्ञापन


1929 में इस कंपनी ने शुरू की थी अपनी एयरलाइंस
देश में सबसे पहले दिल्ली से 1925 में इंडियन नेशनल एयरवेज ने अपनी फ्लाइट सर्विस शुरू की थी, लेकिन आजादी मिलने के 2 साल पहले ही यह कंपनी बंद हो गई थी। 1947 में देश में तीन प्राइवेट कंपनियां थी, जिनमें इंडियन ट्रांसकॉन्टिनेंटल एयरलाइंस, अंबिका एयरलाइंस और इंडियन ओवरसीज एयरलाइंस शामिल हैं। 

ये एयरलाइंस कंपनियां करा रही हैं लाखों यात्रियों को हर साल हवाई यात्रा
भारत में इस वक्त 13 एयरलाइंस कंपनियां मौजूद हैं। इनमें सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया सहित जेट, इंडिगो, गो, एयर एशिया, विस्तारा शामिल हैं। उदारीकरण के बाद से देश में कई लो-कॉस्ट एयरलाइंस कंपनियां भी आई हैं जिनकी वजह से आम आदमी भी हवाई यात्रा कर सकता है। इन कंपनियों के चलते 2026 तक अनुमान है कि भारत विश्व का तीसरा बड़ा देश हवाई यात्रियों की संख्या में बन जाएगा। 
विज्ञापन


सेंटर फॉर एशिया पैसेफिक एसोसिएश्न के मुताबिक, घरेलू एयर ट्रैफिक 25 फीसदी की दर से बढ़ोतरी कर रहा है और इस वित्त वर्ष के अंत तक 130 मिलियन के करीब पहुंचने का अनुमान है। 2016 में भारत ने जापान को यात्रियों की संख्या के मामले में पीछे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें