फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन: वैश्विक व्यापार सुविधा रैंकिंग में भारत ने लगाई बड़ी छलांग

Sat, 24 Jul 2021 06:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

2019 के सर्वे में 78.49% अंक मिले थे। सर्वे 143 देशों  पर आधारित है। इसमें विश्व व्यापार संगठन के समझौते में शामिल 58 व्यापार सुविधा उपायों का आकलन किया गया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न सुधारों की वजह से भारत की वैश्विक व्यापार सुविधा रैंकिंग में दो साल के दौरान उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारत ने डिजिटल और टिकाऊ व्यापार सुविधा पर एशिया प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक आयोग  के ताजा सर्वे में उल्लेखनीय छलांग लगाते हुए 2021 में 90.32% अंक हासिल किए हैं।

2019 के सर्वे में 78.49% अंक मिले थे। सर्वे 143 देशों  पर आधारित है। इसमें विश्व व्यापार संगठन के समझौते में शामिल 58 व्यापार सुविधा उपायों का आकलन किया गया है। 
विज्ञापन


ओईसीडी और अन्य देशों से बेहतर प्रदर्शन
ताजा सर्वे में भारत की रैंकिंग फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, नॉर्वे, फिनलैंड जैसे कई आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) देशों से बेहतर है। दक्षिण एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया और एशिया प्रशांत क्षेत्र के मुकाबले भी भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
विज्ञापन


सीबीआईसी के सुधारों का रैंकिंग पर असर
वित्त मंत्रालय ने कहा कि सीबीआईसी सुधारों की शृंखला के जरिये व्यक्ति रहित, कागज रहित और संपर्क रहित सीमा शुल्क ढांचे की शुरुआत की है। इससे यूएनईएससीएपी रैंकिंग में सुधार के संदर्भ में सीधा प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें