फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार आखिरी दिन भरे गए रिकॉर्ड 49 लाख आईटीआर, इस साल 5.65 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल

Mon, 02 Sep 2019 05:46 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 31 अगस्त तक 5.65 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल
  • प्रति सेकंड भरे गए 196 आईटीआर
  • इस साल 5.65 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की अंतिम तारीख यानी 31 अगस्त को कुल 49,29,121 ई-रिटर्न फाइल हुए, जो किसी एक दिन के लिहाज से सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते साल अंतिम दिन लगभग 35 लाख लोगों ने रिटर्न भरा था।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रविवार को आयकर रिटर्न के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि अंतिम पांच दिन में लगभग 1.50 करोड़ आईटीआर भरे गए हैं। 31 अगस्त को सबसे व्यस्त समय में आईटीआर भरने की सबसे ज्यादा दर प्रति मिनट 7,447 और प्रति घंटे 3,87,571 रही।

31 अगस्त तक 5.65 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल

आयकर आकलन वर्ष 2019-20 के लिए आय का विवरण दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक विभाग को 5.65 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न प्राप्त हुए। यह पिछले वर्ष प्राप्त रिटर्न से चार प्रतिशत अधिक है।

आकलन वर्ष 2018-19 में इस अवधि में 5.42 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे।

सरकार ने पिछले साल भी आकलन वर्ष 2018-19 के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2018 तक बढ़ा दी थी। जबकि बाढ़ प्रभावित केरल के करदाताओं को 15 सितंबर 2018 तक के लिए यह सुविधा दी गयी थी।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार  इस साल 27 से 31 अगस्त के बीच 1,47,82,095 लोगों ने ऑनलाइन आयकर रिटर्न दाखिल किए। यह आकलन वर्ष 2018-19 की इसी अवधि में दाखिल आयकर रिटर्न के मुकाबले 42 प्रतिशत की वृद्धि है।

प्रति सेकंड भरे गए 196 आईटीआर

आकलन वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। विभाग ने बताया कि आनलाइन रिटर्न भरने की सबसे तेज गति प्रति सेकेंड 196 रिर्टन रही।  बयान के मूताबिक आयकर विभाग की साइबर सुरक्षा टीम ने इस अति व्यस्त समय में सेवा में व्यवधान डालने की कोशिश से किए गए 2,205 साइबर हमलों को विफल किया।

कुल दाखिल 5.65 करोड़ आयकर रिटर्न में से 3.16 करोड़ रिटर्न सत्यापित किए जा चुके हैं। 2.86 करोड़ करदाताओं (79 प्रतिशत) ने ई-सत्यापन का विकल्प चुना। इसके लिए ज्यादातर आधार और एक बार के लिए पासवर्ड (ओपीटी) के माध्यम को चुना गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें