फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक का कर्ज आज से सस्ता, नई ब्याज दर प्रभावी

Fri, 12 Apr 2019 07:39 AM IST
गौरव द्विवेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक (फाइल)
विज्ञापन

एलआईसी के स्वामित्व वाले आईडीबीआई बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने कर्ज की ब्याज दरों में पांच आधार अंकों यानी 0.05 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने यह कटौती अपने ज्यादातर अवधि के कर्जों के लिए घटा दिया है। बैंक की नई ब्याज दर शुक्रवार यानी 12 अप्रैल से प्रभावी होंगी। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसने एक वर्ष की अवधि के कर्ज की ब्याज दर घटाकर नौ फीसदी कर दी है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही छह महीने और दो साल के कर्ज की ब्याज दर क्रमश: 8.60 फीसदी और 9.25 फीसदी कर दी गई है। इसके साथ ही बैंक ने एक महीने के कर्ज के लिए ब्याज दर 10 आधार अंक घटाकर 8.15 फीसदी कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें