फाइनेंस कंपनी होम फर्स्ट का आईपीओ पहले ही दिन पूरा भर गया। हालांकि पब्लिक इश्यू 25 जनवरी तक खुला है और सोमवार तक इसमें निवेश किया जा सकता है। शनिवार तक इश्यू करीब दोगुना भर चुका था। इश्यू में छोटे निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों के लिए अब तक 2.7 गुना और पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए 1.28 गुना आवेदन मिले हैं। गैर संस्थागत निवेशकों ने अब तक 40 फीसदी आवेदन किए हैं। जबकि कंपनी के प्रवर्तकों ने कुल जारी होने वाले शेयरों में से 35 फीसदी छोटे निवेशकों के लिए, 50 फीसदी हिस्सा पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए और 15 फीसदी हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।