फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलोनिक्स पांच सालों में कारोबार को करेगी दोगुना

Mon, 10 Oct 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हैलोनिक्स
विज्ञापन
हैलोनिक्स टेक्नोलॉजीज ने अपनी व्यापक व बेजोड़ एलईडी उत्पाद रेंज के साथ अपने कारोबार को अगले पांच सालों में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हैलोनिक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, राकेश जुत्शी ने कहा कि एलईडी खंड में बढ़ती हुई प्रसिद्धि के चलते हमने बाजार में मजबूत पकड़ बना ली है और इस वजह से पिछले वर्ष हमने 350 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें हमारी एलईडी कैटेगरी का योगदान 55 फीसदी रहा। अब हमने अगले पांच सालों में 750 करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


अपने एलईडी उत्पादों की व्यापक रेंज, होम डेकोरेटिव लाइटिंग, कमर्शियल व इंडस्ट्रियल लाइटिंग, स्ट्रीट लाइटिंग, फ्लड लाइटिंग, हैलोजंस एवं हाई इंटेंसिटी डिस्चार्ज लैंप्स जैसे कई अन्य उत्पादों के साथ एलईडी खंड में हैलोनिक्स देश की अग्रणी लाइटिंग कंपनियों में शुमार है। वर्तमान में 20 राज्यों में अपनी सशक्त उपस्थिति के साथ कंपनी ने उत्तरी एवं पूर्वी राज्यों में अपनी जबर्दस्त पकड़ बना ली है। कंपनी अब महाराष्ट्र में व दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल इत्यादि राज्यों में अपनी पहुंच बढ़ाने में जुटी हुई है।

 
 
विज्ञापन

भारत का सबसे बड़ा बीटूबी व्यापार मेला है

हैलोनिक्स
जुत्शी ने बताया कि कंपनी निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पहले से ही पूरे देश में अपने वितरण नेटवर्क को और भी मजबूत करने में लगी हुई है। इसके अलावा हैलोनिक्स, लाइट इंडिया 2016 प्रदर्शनी में अपनी भागीदारी को लेकर काफी उत्साहित है।

यह प्रदर्शनी भारत का सबसे बड़ा बीटूबी व्यापार मेला है, जिसे इलेक्ट्रिक लैंप एंड कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (एल्कोमा) इंडिया द्वारा दो वर्षों में एक बार आयोजित किया जाता है। कंपनी को इस वर्ष 5-7 अक्तूबर तक आयोजित 3 दिवसीय प्रदर्शनी में अपनी भागीदारी से एलईडी उत्पादों की जबर्दस्त बिक्री और लगभग 100 करोड़ रुपये के बिजनेस ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।


राकेश जुत्शी को हाल ही में एल्कोमा को प्रेसिडेंट बनाया गया है। जुत्शी ने कहा कि देश में एलईडी क्रांति को सफल बनाने की दिशा में सरकार के प्रयास बेहद सराहनीय हैं और इससे एलईडी उत्पादों के मूल्यों में काफी कमी आई है। साथ ही आम आदमी के लिए एलईडी उत्पादों को सुलभ बनाने में काफी मदद मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें